(मुखड़ा) मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना।।
(अंतरा)
कैसे मनाऊं तुझको माता, जानूं ना तेरी पूजा, तुझ पर अर्पण जीवन मेरा, तुझ बिन ना कोई दूजा, मेरी अर्जी सुन ले माँ, है हँसता सारा जमाना, मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना।।
Mata Rani Bhajan lyrics in hindi
सच्चे मन से आया मैया, तुझको भेंट चढ़ाने, पान, सुपारी, लाल चुनरिया, आया तुझको चढ़ाने, ये राजा गोहेर माँगे माँ, चरण धूलि का नजराना, मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना।।
(पुनरावृति) मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन ले माँ, तेरे दर आया दीवाना।।
Meri Fariyad Sunle Maa | मेरी फरियाद सुनले माँ | Navratri Special Bhajan | by Rajan Mor | full HD
Song: Meri Fariyad Sunle Maa Singer: Rajan Mor Music: Divyansh Anurag Lyrics: Raja Goher Editing: Manish Kumar