तू चल तो सही खाटू वो जीवन महकायेगा

तू चल तो सही खाटू वो जीवन महकायेगा

तेरी राहों से कांटे वो,
पल भर में हटायेगा,
तू चल तो सही खाटू,
जीवन महकायेगा,
तेरी राहों से कांटे वो,
पल भर में हटायेगा।

खाटू की धरती तो है,
स्वर्ग से भी प्यारी,
लीले बैठकर श्याम,
करते असवारी जी,
ये मोरछड़ी तेरे,
सर पे लहरायेगा,
तू चल तो सही,
खाटू जीवन महकायेगा,
तेरी राहों से कांटे वो,
पल भर में हटायेगा।

जिसने भी चूमी है,
माटी इस धरती की,
बदल गई रेखा,
उसके तो नसीबो की,
निर्धन लाचारों को ये,
सेठ बनायेगा,
तू चल तो सही खाटू,
जीवन महकायेगा,
तेरी राहों से कांटे वो,
पल भर में हटायेगा।

ये देव दयालु है,
तू क्यों घबराता है,
नेता अभिनेता भी,
यहाँ शीश झुकाता है,
क्यों चिंता करे सत्या,
तू मौज उड़ायेगा,
तू चल तो सही खाटू,
जीवन महकायेगा,
तेरी राहों से कांटे वो,
पल भर में हटायेगा।
 



तू चल तो सही खाटू वो जीवन महकाएगा | Tu Chal To Sahi Khatu | Khatu Shyam Bhajan | Vijay Lakshmi
Next Post Previous Post