दादी को नाम अनमोल
दादी को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की,
मैया को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की।
गंगा भी बोले दादी,
यमुना भी बोले दादी,
सरयू की धार से आवाज आई,
जय दादी की,
दादी को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की।
धरती भी बोले दादी,
अम्बर भी बोले दादी,
झुंझुनू के कण कण से,
आवाज आई जय दादी की,
दादी को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की।
ब्रह्मा भी बोले दादी,
विष्णु भी बोले दादी,
शंकर के डमरू से,
आवाज आई जय दादी की,
दादी को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की।
सूरज भी बोले दादी,
चंदा भी बोले दादी,
तारो के मंडल से,
आवाज आई जय दादी की,
दादी को नाम अनमोल,
बोलो जय दादी की।
Dadi Ko Naam Anmol || OLD IS GOLD ~ Rani Sati Dadi Bhajan || Saurabh Madhukar || Lyrical Video
Durga Mata Bhajan Lyrics Hindi,Navratra Navratri Mata Bhajan Lyrics