ओ मैया बिराजी नगरिया में, आज फूल बिखराऊ डगरिया में, ओ मैया बिराजी नगरिया में, ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
आरती मैया की आज उतारों, मैया जी के चरण पखारों, लाओ गंगाजल गगरिया में, ओ मैया बिराजी नगरिया में, फूल बिखराओ,
ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
घंटा झांझर शंख बजाओ, मैया की जयकार लगाओ, बाँध दो लाल अटरिया में मेरी मैया बिराजी नगरिया में, फूल बिखराओ डगरिया में, ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
अँगना सुन्दर चौंक पुरावो,
Durga Mata Bhajan Lyrics Hindi
रंगोली सतरंगी सजाओ, नाम अम्बे का लिखदो, किवरिया में, जगदम्बे बिराजी नगरिया में, मेरी मैया बिराजी नगरिया में, फूल बिखराओ, ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
नौ दुर्गा के सजे जवारे, लागे जैसे चंदा तारे,
यश गाओ दिन रात, और दुपहरिया में, ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में, फूल बिखराओ, ओ मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
जगदम्बा माँ आज पधारी, जय जयकार करें नर और नारी, ऊँचा आसन लगा दो बजरिया में, ओ अम्बे बिराजी नगरिया में, मेरी मैया बिराजी नगरिया में, फूल बिखराओ सारी डगरिया में, मेरी मैया बिराजी नगरिया में।
SSDN:-ओ मैया बिराजी नगरियां में | New Mata Rani bhajan | New Devi bhajan 2023 | new navratri bhajan