पीले पीले शेर ऊपर हो के सवार
पीले पीले शेर ऊपर हो के सवार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
अम्बे तेरे भवनों की अज़ब बहार,
पर्बतों पे आ के लगा दरबार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
अम्बे तेरी महिमा है जग में अपार,
साँची ज्योतोवाली लेके आजा अवतार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
अम्बे तेरी पूजा करे संसार,
वरदानों से भरे सब के भण्डार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
अम्बे तेरा दर्श करे भव पार,
भक्तों ने पाया तेरे चरणों का प्यार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
मैया तेरी लीला है अपरम्पार,
भक्तों को मिलती माँ खुशियाँ हज़ार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
शेरोंवाली मैया तू है सबकी पालनहार,
भक्तों पे मैया तेर बड़े उपकार,
अम्बे भवानी मेरी सुन लो पुकार।
पीले शेर पे सवार मईया ओढ़े चुनरी - माता भजन (PEELE SHER PE SAWAR MAIYA ODHE CHUNRI) || Mata Bhajan
Durga Mata Bhajan Lyrics Hindi,Navratra Navratri Mata Bhajan Lyrics