छम छम करती सुख बरसाने लक्ष्मी मैया

छम छम करती सुख बरसाने लक्ष्मी मैया

Latest Bhajan Lyrics

  छम छम करती,
छम छम करती,
सुख बरसाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
धन कुबेर संग भाग्य जगाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः।

कर दो कृपा मैया जन्म संवारो,
अंगना हमारे शुभ पग धारो,
अपनी दया के खोल खजाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
धन कुबेर संग भाग्य जगाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः।

तुमसे ही होली तुमसे दिवाली,
तुमसे ही घर में हर खुशहाली,
छोटी सी मेरी दुनिया सजाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
धन कुबेर संग भाग्य जगाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः।

तेरे बिना कौन मेरा सहारा,
नैया भी तुम हो तुम ही किनारा,
भव सागर से हमको तिराने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
धन कुबेर संग भाग्य जगाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः।

हम पे भी थोड़ा उपकार कर दो,
मेरे भी सपने साकार कर दो,
जन्मों जन्म का नाता निभाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
धन कुबेर संग भाग्य जगाने,
लक्ष्मी मैया आ जाओ,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः,
ॐ महालक्ष्मये नमो नमः।
 

 


छम छम करती सुख बरसने लक्ष्मी मैया Cham Cham Karti | Laxmi Bhajan | Laxmi songs | Laxmi Mata Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post