दशहरे का दिन मनाने आज गुरु चरणों में आये है
दशहरे का दिन मनाने,
आज गुरु चरणों में आये है,
जीवन अपना सजाने को,
गुरु दरबार में आये है।
मन रावण की राह जो चले,
वो दुख तकलीफ पाते हैं,
गुरु वचनों पे चल गुरुमुख,
परम आनंद को पाते हैं।
चाहे होवे बड़ी मुश्किल,
छुड़े ना साथ कभी सच का,
जपे जो नाम स्वासों स्वांस,
प्रभु का प्यार पाते हैं,
दशहरा दिन मनाने आज,
गुरु चरणों में आये हैं।
सही क्या है गलत क्या है,
ये मन हरदम भटकाता है,
चलाकर राह भक्ति की,
जीवन हमारा संवारे है,
जीवन अपना सजाने को,
गुरु चरणों में आये हैं।
दासों का दास करे अरदास,
सदा अपनी दया करना,
सेवा सुमिरन करने दर्शन,
गुरु चरणों में आये हैं,
जीवन अपना सजाने को,
गुरु दरबार में आये हैं।
Dussehre Ka Din Manane Aaj Guru Charno Me Aaye Hai By Bhakti Sangeet Dussehra Bhajan