राम दिवाली आज है राम दिवाली Ram Diwali Aaj Hai Lyrics

राम दिवाली आज है राम दिवाली Ram Diwali Aaj Hai Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

राम दिवाली आज है,
राम दिवाली,
चौदह बरस के बाद अयोध्या,
लौटे हैं जगवाली।

अंधियारे पथ हुए उजियारे,
बड़े प्रसन्न अयोध्या वारे,
दुल्हन जैसी सजी अयोध्या,
शोभा बनी निराली आज है,
राम दिवाली आज है,
राम दिवाली,
चौदह बरस के बाद अयोध्या,
लौटे हैं जगवाली।

दीप करोड़ों जाग रहे हैं,
अनहद बाजे बाज रहे हैं,
हर कोई झूमें नाचें गावें,
हर चेहरे पे लाली आज है,
राम दिवाली आज है,
राम दिवाली,
चौदह बरस के बाद अयोध्या,
लौटे हैं जगवाली।

जित देखो तित लगा है मेला,
राम भरत मिलन की बेला,
आनंद के घन बरस रहे हैं ,
झूमें डाली डाली आज है,
राम दिवाली आज है,
राम दिवाली,
चौदह बरस के बाद अयोध्या,
लौटे हैं जगवाली।

मधुप राम गुण गात खुदाई,
राम राज की ध्वज लहराई,
घर घर मंगल बजी बधाई,
छाई है खुशिहाली आज है,
राम दिवाली आज है,
राम दिवाली,
चौदह बरस के बाद अयोध्या,
लौटे हैं जगवाली।
 

 


Ram Aayenge To Aangan Sajaungi Dip Jalake Diwali Manaungi (Lyrics) | Raam Aayenge | Swati Mishra

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url