शिव ही सत्य है इस जग में बाकी झूठ
शिव ही सत्य है,
शिव ही सत्य है,
इस जग में,
बाकी झूठ है सारा,
गर तू सत्य को मन में बसाले,
भोले देगा सहारा,
सत्यम शिवम् सुंदरम।
शिव ही आदि हैं,
शिव अनंत हैं,
शिव की काया,
कोई ना अंत है,
जिससे भी खुश होते हैं शिव,
उसके जीवन का सुख अंत है,
उसकी कृपा से संवरेगा,
देखो भाग्य तुम्हारा,
गर तू सत्य को मन में बसाले,
भोले देगा सहारा,
सत्यम शिवम् सुंदरम।
हो शिव सर्वेश्वर है महाशक्ति,
शिव को पाने की कर लो युक्ति,
शिव को अपने मन में बसालो,
पाप हरेंगे मिलेगी मुक्ति,
चरणों में बैठो तुम उसके,
भूल के ये जग सारा,
गर तू सत्य को मन में बसाले,
भोले देगा सहारा,
सत्यम शिवम् सुंदरम।
शिव ही हैं भोले हैं सर्व ज्ञाता,
हम सबके हैं वो ही विधाता,
सारी सृष्टि के कर्ता धर्ता,
ये जग सारा उनको ध्याता,
आ जाते हैं भोले जब भी,
भक्तों ने है पुकारा,
गर तू सत्य को मन में बसाले,
भोले देगा सहारा,
सत्यम शिवम् सुंदरम।
शिव ही सत्य है Shiv Hi Saty Hain | Shiv Ji Ke Bhajan | Shiv Songs | Bhakti Song | Bholenath Bhajan