अवधपुर ले चल रे सजना लिरिक्स Avadhpur Le Chal Re Sajana
अवधपुर ले चल रे सजना,
यहां सजी है दीप माला,
हर पथ घर अंगना,
अवधपुर ले चल रे सजना।
यहां निरंतर सिया राम की,
हर पल है अटना,
प्राणन प्यारे सिया राम के,
दर्शन है करना,
अवधपुर ले चल रे सजना।
यहां शीघ्र ही भव्य मनोरम,
मंदिर है बनना,
सेवत पवित्र चरित सुन सुन कर,
शरण वहीं गहना,
अवधपुर ले चल रे सजना।
अवधपुर ले चल रे सजना,
यहां सजी है दीप माला,
हर पथ घर अंगना,
अवधपुर ले चल रे सजना।
अवधपुर ले चल रे सजना Awadhpur Le Chal Re Sajna I Ram Bhajan I BRAJ SHARWARI I Full Audio Song