मेरे मेहरबां मेरे सैयां मिलता नहीं तेरा आशियां भजन

मेरे मेहरबां मेरे सैयां मिलता नहीं तेरा आशियां भजन

मेरे मेहरबां, मेरे सैयां, मिलता नहीं तेरा आशियां,
तेरा ही सहारा मेरे साईं राम।

जग सारा छोड़ के, रिश्ते नाते तोड़ के, तुझको पाने की है ये आरजू,
तू ही तकदीर मेरी, हाथों की लकीर मेरी, सुबह तेरे नाम से होती शुरू,
मेरे सैयां, मेरे रहनुमा, मिलता नहीं क्यों मेरे दरमियां,
तेरा ही सहारा मेरे साईं राम।

मंदिर अजान दे, जो आयतें कुरान कहे, मस्जिद में गए जो आरती,
ऐसी दिवाली मनी, पानी से दीप जले, द्वारका में अलख जागती,
मेरे हमनवा, मेरे सैयां, ढूंढूं कहां तेरा निशान,
तेरा ही सहारा मेरे साईं राम।

उसका नसीब है, जिसके करीब है तू, जब भी पुकारे चला आता है,
मैं बदनसीब हूं, मंजिलों से दूर हूं, नजर नहीं तेरे सिवा आता है,
मेरे साथिया, मेरे सैयां, सुनता नहीं क्यों मेरी सदा,
तेरा ही सहारा मेरे साईं राम।



Mere Meharban I Sai Bhajan I AMIT VAID I Param VibhutiI Sai Ram I Full Audio Song I T-Series Bhakti

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post