खाटू बुलाओ ना बाबा श्याम भजन
खाटू बुलाओ ना बाबा श्याम भजन
बाबा खाटू बुलाओ ना,
नैना तरस रहे हैं बाबा,
दरश कराओ ना,
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना।।
सुना है प्रेमियों से,
जो दर पर आते हैं,
अर्जियाँ लाते हैं,
झोली भर जाते हैं,
मैं भी खाटू आना चाहूँ,
मैं भी खाटू आना चाहूँ,
टिकट कराओ ना,
नैना तरस रहे हैं बाबा,
दरश कराओ ना,
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना।।
हाथ निशान लिए,
रिंगस से आऊँगा,
मन में सुमिरन किए,
सर को नवाऊँगा,
दर्शन तेरे करके बाबा,
दर्शन तेरे करके मैं,
जयकार लगाऊँगा,
नैना तरस रहे हैं बाबा,
दरश कराओ ना,
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना।।
सखा जो तेरा था,
वो भक्त सुदामा था,
वो मिलने आया था,
कुछ न कह पाया था,
मित्र सुदामा समझ के बाबा,
मित्र सुदामा समझ के बाबा,
मुझ गले लगाओ ना,
नैना तरस रहे हैं बाबा,
दरश कराओ ना,
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना।।
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना,
नैना तरस रहे हैं बाबा,
दरश कराओ ना,
खाटू बुलाओ ना,
बाबा खाटू बुलाओ ना।।
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Title :- Khatu bulaoo na
Singer :- Pailesh Joshi
Copyright :- Pailesh Joshi
Lable :- Pailesh Joshi
खाटू श्याम बाबा जी का दरबार हर साधक को बुलाता है, नैना तरसते ही पुकार सुन ली जाती है। प्रेमी हाथ निशान लिए रिंगस से आते हैं, अर्जियाँ लेकर झोलियाँ भर लेते हैं। सुदामा सरीखा मित्र समझकर गले लगा लेते हैं, बिना बोले मन की बात जान जाते हैं। दर्शन पाते ही जयकार गूंजता है, जीवन रंगीन हो जाता है। इश्वर का आशीर्वाद हर मनोकामना पूरी कर देता है।
टिकट बनवाकर सर नवा लो, सुमिरन मन में रखो, तो दर पर जगह मिल ही जाती है। बाबा बुलाते हैं, दर्शन कराते हैं, दुख दूर भगाते हैं। ये प्रेम का बंधन दिल को सुकून देता है। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम जी की।
यह भजन भी देखिये
- मिल जायेंगें श्याम भजले राधे राधे भजन
- बाबा हारे के सहारे तेरी जय जयकार
- मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
