अवध में राम आये हैं लिरिक्स Avadh Me Ram Aaye Hain Bhajan Lyrics

अवध में राम आये हैं लिरिक्स Avadh Me Ram Aaye Hain Bhajan Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

राम आये हैं,
अवध में राम आये हैं,
राम आये हैं,
अवध में राम आये हैं,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये हैं।

देखा सपना बरसों पहले,
पूरा हुआ है आज,
जाग गया है आज सनातन,
बदल गये हालात,
हो आई असली दिवाली,
देखो अवध में राम आये हैं,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये हैं।

हर भारतवासी के मन में,
छाई नयी उमंग,
देश विदेश में चढ़ गया देखो,
सबको भगवा रंग,
हो मोदी योगी भी हर्षाये,
अवध में राम आये हैं,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये हैं।

शबरी और हनुमान की देखो,
आँख हैं भर आई,
राजा राम के राजतिलक की,
पावन शुभ घड़ी आई,
हो बैठे सिंहासन पर राम,
अवध में राम आये हैं,
हो शबरी कबसे देखे बाट,
अवध में राम आये हैं।

करो कृपा हे राम दीन पर,
ऐसा हो कुछ काम,
आप के महलों में भी,
विराजे खाटू वाले श्याम,
भानु कहता है सरेआम,
अवध में राम आये हैं,
हो गई मन की पूरी बात,
अवध में राम आये हैं।

Ram Aaye Hai | राम आये है (असली दिवाली ) | Shri Ram Bhajan 2024 | Aakash, Vanshika, Deepak, Lakshay


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url