अयोध्या हो गई राम मयी

अयोध्या हो गई राम मयी


Latest Bhajan Lyrics

अयोध्या हो गई राम मयी,
सजी धजी दुल्हन के जैसी,
बिल्कुल नई नई,
अयोध्या हो गई राम मयी।

जो राम को मानेंगे,
वो अयोध्या जायेंगें,
दर्शन करना चाहेंगे,
खुद को रोक ना पायेंगे,
राम नाम की धुन जिनके भी,
मन में समा गई।

जो होगा अच्छा होगा,
राम भरोसे छोड़ दो,
कुछ पल अपनी नजरों को,
आत्मा की और मोड़ दो,
ऐसा आनंद आयेगा जो,
सोचा कभी नहीं।

शबरी की कुटिया में भी,
मिलते मीठे बेर हैं,
उनका जीवन खट्टा है,
जिनके मन में वैर है,
वैर मिटे तब अपनी लगेगी,
मंथरा और कैकई।

अयोध्या हो गई राम मयी,
सजी धजी दुल्हन के जैसी,
बिल्कुल नई नई,
अयोध्या हो गई राम मयी।

अयोध्या हो गई राम मयी,2, सजी-धजी दुल्हन के जैसी बिल्कुल नई-नई।।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post