आगे आगे श्रीराम पीछे हनुमान है
आगे आगे श्रीराम पीछे हनुमान है,
शक्ति रे शक्ति रे जिनकी महान है,
दर्शन कर लो अपने ही नैना,
चली रे चली श्रीरामजी की सेना चली।
श्री राम लक्ष्मण हनुमान साथ है,
होगा आज होगा पापियों का विनाश है,
सीता मैया जी का आज बदला है लेना,
चली रे चली श्रीरामजी की सेना चली।
भक्त श्रीरामजी के पीछे पीछे जा रहे,
जय जय श्रीरामजी के नारे खूब लगा रहे,
मेरे श्रीरामजी का क्या है कहना,
चली रे चली श्री राम जी की सेना चली।
SHREE RAM BHAJAN AYODHYA | CHALI RE CHALI SHREE RAM JI KI SENA| KULDEEP SONI BHAJAN| 2024 RAM BHAJAN