भारत के घर घर में भगवा लहरायेगा

भारत के घर घर में भगवा लहरायेगा

Latest Bhajan Lyrics

जय श्री राम,
राम नाम जो गायेगा,
वो राम भक्त कहलायेगा,
भारत के घर घर में,
भगवा लहरायेगा।

ढोल बजेंगे भक्त झूमेंगे,
छायेगी खुशहाली,
दीप जलाकर होगा स्वागत,
मनेगी फिर से दिवाली,
राम भूमि पर राम नाम का,
जयकारा गुंजायेगा,
भारत के घर घर में,
भगवा लहरायेगा।

राम सिया लक्ष्मण जी,
संग में हनुमान जी विराजे,
लंकापति को मार गिराये,
विजय प्राप्त कर आये,
इंतज़ार ये बरसों का,
कुछ पल में खत्म हो जायेगा,
भारत के घर घर में,
भगवा लहरायेगा।

शक्ति सनातन की रंग लाई,
राम प्रभु घर आये,
भव्य हुआ निर्माण,
अयोध्या नगरी ये खिल जाये,
मंदिर की हर एक ईंट पे,
जय श्री राम लिखायेगा,
भारत के घर घर में,
भगवा लहरायेगा।


भारत के घर घर में भगवा लहराएगा | Bhagwa Lehrayega | Ram Mandir Bhajan 2024 | Kunal Bathwal

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन (होम पेज ) देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Next Post Previous Post