ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई भजन

ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई भजन

ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई,
संग में अपने ये तो बड़ी सौगातें लायी,
कर ले स्वीकार ओ दादी बेटी है करे दुहाई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई।

ओ मेरी प्यारी दादी लाल चुनरिया सजाई,
सोने का तारा कढ़ा कर जरी की बेल बनाई,
ओढ़ के तू भी नाचे ओ ऐसी मैं चुनरिया बनाई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई।

सारे भगतों ने मिलकर दादी के मेहंदी रचाई,
सखियां त्रिशूल मांडकर दादी को मन हर्षाई,
दादी जी खुश हो करके ओ भगतां ने दे दे बधाई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई।

थारे मंदिर में आई संग में भोग भी लाई,
खीर पूड़ा को व्यंजन दादी मैं आज बनाई,
चख के देख ले दादी ओ करेगी तू भी बधाई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई।

ओ मेरी प्यारी दादी भावना ये मैं लाई,
तेरे द्वारे पर अर्जी है मैंने आज लगाई,
कर ले स्वीकार ओ दादी ओ वर्षा है द्वारे आई,
ओ मेरी प्यारी दादी देख तेरी बेटी आई।


भादी अमावस विशेष - दादी देख तेरी बेटी आई | Dadi Dekh Teri Beti Ayi | Dhandan Wali Dadi | Varsha Soni

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post