जहाँ जगत में राम पधारे भजन लिरिक्स

जहाँ जगत में राम पधारे भजन


Latest Bhajan Lyrics

पांच सदी के इन्तजार को,
मिल कर हमे सजाना है,
जहाँ जगत में राम पधारे,
उसी अयोध्या जाना है।

यहाँ हजारो राखी रोई
ममता गोली खाई है,
जाने कितने संघर्षों से जूझी,
नित तरुनाई है
राम के रूप में संस्कृति का
वो प्रांगन प्रीत सजाना है
जहाँ जगत में राम पधारे,
उसी अयोध्या जाना है।

जाने कितने सत पर्यास से
ये शुभ वेला आई है
कितने रूप दल दले गए हैं,
 तब ये मेला भई है
कितने सूत बलिदान हुए,
फिर कितने आंसू बहाए है
कितनो ने फिर करी तपस्या,
तब हम ये दिन पाए है
अपने घर को समझ अयोध्या
सज के दीप जगाना है
शीला न्यास के बाद दर्श को
उसी अयोध्या जाना है

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न,
हनुमत याहा महान हुए
जिन गलियों में चले
राम श्री मर्यादा अभिमान हुए
भारत माँ के जो बालक
माँ सरयू तट बलिदान हुए
हम है साक्षी वो भी युग के
मंदिर भव्य बनाना है
जहाँ जगत में राम पधारे,
उसी अयोध्या जाना है।

अयोध्या भूमिपूजन स्पेशल गीत | Jaha Jagat Me Ram Padhare | Manoj Tiwari "Mridul" | मंदिर वही बनायेंगे


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post