मनाओ दिवाली आज दिल खोलके

मनाओ दिवाली आज दिल खोलके


Latest Bhajan Lyrics

दीप जलाओ मंगल गाओ,
आज अवध को खूब सजाओ।

ना जाने पांव धरे कहां भगवन,
गलियों पे अपनी पलकें बिछाओ।

ना रहे कोई कमी स्वागत में,
अयोध्या के राजा आए हैं,
हां मनाओ दिवाली आज दिल खोलके,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

हो कर के वनवास पूरी,
लौट अपने अवध,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं,
राम आये हैं आये हैं राम आये हैं,
राम आये हैं आये हैं राम आये हैं,
हां मनाओ दिवाली आज दिल खोलके,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

हो कर के वनवास पूरी,
लौट अपने अवध,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

ब्रह्मा विष्णु महेश,
देखने आये आगमन तुम्हारा,
आज अयोध्या की धरती पे,
स्वर्ग से सजा नजारा,
तर गये धरती के सारे प्राणी,
है यह प्रतीक्षा की अमर कहानी,
पंछी भी राह देख रहे हैं,
अयोध्या के राजा आये हैं,
हां मनाओ दिवाली आज दिल खोलके,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

हो कर के वनवास पूरी,
लौट अपने अवध,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

सूना अवध का कोना कोना,
रघुवर तुम बिन था,
तुम्हरे चरण के बिना जो बीता,
वो भी क्या दिन था,
तुमसे अयोध्या नगरी हमारी,
राम से राम की गिनती हमारी,
लक्ष्मण सीता मां संग लाई,
अयोध्या के राजा आये हैं,
हां मनाओ दिवाली आज दिल खोलके
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं।

हो कर के वनवास पूरी,
लौट अपने अवध,
जन्मभूमि के लाल राम आये हैं,
राम आये हैं आये हैं राम आये हैं,
राम आये हैं आये हैं राम आये हैं।

हाँ अयोध्या के भाग आज,
जाग गये हैं राम आये हैं,
हाँ अयोध्या के भाग आज,
जाग गये हैं राम आये हैं।

राम आये हैं आये हैं राम आये हैं,
राम आये हैं आये हैं राम आये हैं।

Ram Aaye Hain (Official Music Video)  Swati Mishra | Mohit Musik


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post