कर ले तू विश्वास दुखों से तुझे उबारेगा भजन

कर ले तू विश्वास दुखों से तुझे उबारेगा भजन


कर ले तू विश्वास,
दुखों से तुझे उबारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा।।

छोटी-छोटी बातों पे क्यों,
मन को छोटा करता है,
श्याम संभाले हर पल तुझको,
तू भला क्यों डरता है,
तेरी नैया पार,
भँवर से श्याम उतारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा।।

तू क्यों सोचे, तू है अकेला,
तेरा रक्षक दीनदयाल,
हल करेगा खाटू वाला,
जो भी होंगे तेरे सवाल,
लाखों को तारा,
बाबा तुझको भी तारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा।।

श्याम समर्पित हो जा प्यारे,
होता क्या, फिर देख कमाल,
सुधरेंगे हालात तेरे भी,
बदलेगी किस्मत की चाल,
कहे सचिन, जीवन तेरा,
हाथों से संवारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा।।

कर ले तू विश्वास,
दुखों से तुझे उबारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा,
बाबा तेरे साथ खड़ा,
तू कैसे हारेगा।।



Karle Tu Vishwas || Sonia Yadav || Latest Shyam Baba Bhajan 2026

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Bhajan- Karle Tu Vishwas 
Singer- Sonia Yadav 
Lyrics- Vicky Sharma Jaipur 
Music- Sachin Tulsiyan 
VIdeo- Mayank Raj
Producers - Rudra Gupta , Madhav Gupta
 
भरोसे की एक हल्की मुस्कान सी जब सीने में बसती है तो अँधेरे भी पीछे हटने लगते हैं; खाटू वाले की छाया में कदम रखने भर से मन को एक अजब साहस मिल जाता है। छोटी-छोटी खुशियों का ठिकाना याद दिला कर संकटों की दीवारें जैसे दरकने लगती हैं; वह हाथ जो थामे बैठा है, थकान को हठाकर नई ऊर्जा बहाता है। नैया जब तूँ थमती दिखे, तो वही हाथ पीठ पर रखकर पल्लू पकड़ेगा और बंजर से घने उपवन तक पहुँचा देगा; किसी भी बंधन को टूटने नहीं देगा। अकेलेपन की चित्कार में भी उसकी दयालुता सुनहरी किरण बनकर उतरती है और हर सवाल का उत्तर कर देती है—तारों की तरह फैलाकर आशा बाँध देती है। समर्पण की एक छोटी सी सच्ची साँस ही किस्मत का चक्र पलट देती है; जीवन खुद-ब-खुद सँवर आता है जब विश्वास उसके साथ कदम मिलाता है। बाबा तेरे साथ खड़ा है—कैसे हारोगे? जय श्री श्याम। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post