मैं कैसे सुनाऊं प्रेम कहानी राधा भजन

मैं कैसे सुनाऊं प्रेम कहानी राधा और कान्हा की

मैं कैसे सुनाऊ प्रेम कहानी राधा और कान्हा की,
विरहा में भी तप के न टूटी चाहत इन दोनों की,
मैं कैसे सुनाऊ प्रेम कहानी राधा और कान्हा की।

मैंने इक इक स्वास में कान्हा तेरा नाम वसाया,
फिर क्यों अपनी राधा को तूने विरहा में जलाया,
ढूँढ रहे हैं अब तो घुंगरू तान तेरी मुरली की,
अश्क बहा कर तक ते नैना राह तेरे आने की,
मैं कैसे सुनाऊ प्रेम कहानी राधा और कान्हा की।

मुस्कान में मैंने राधे अपने अशुवन को है छुपाया,
मैंने अपनी श्वास में निशल प्रेम तुम्हारा वसाया,
मैं नहीं हूँ छलियाँ, है ये लीला विधि के विधान की,
जग में लेकिन होगी पूजा राधा कृष्ण के प्यार की,
मैं कैसे सुनाऊ प्रेम कहानी राधा और कान्हा की।

हम दोनों का प्रेम अलोकिक बंधन, उसका सार नहीं,
राधा कृष्ण है इक एहसास, ये केवल कोई नाम नहीं,
राधे राधे मुख से जो बोले, भगती होये शाम की,
कान्हा को जब कोई पुकारे, सुनती राधा दास की,
मैं कैसे सुनाऊ प्रेम कहानी राधा और कान्हा की।



दर्द भरी प्रेम कहानी - रोने पर मजबूर कर देगा ये भजन - Main Kaise Sunau Prem Kahani #Krishna_Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post