श्याम तुम्हारी सूरत प्यारी लिरिक्स
श्याम तुम्हारी सूरत प्यारी,
कितनी है मनुहारी,
उस पर ये जादुई नैना,
शोभा अद्भुत न्यारी,
वाह रे क्या बात है,
वाह रे क्या बात है।
उस पर इस पगड़ी से चमके,
लट तेरी घुंघराली,
पगड़ी की तेरे मणि है चमके,
और कानों की बाली,
सुंदरता क्या बयां करूं,
शब्दों में श्याम तुम्हारी,
उस पर जादुई नैना,
शोभा अद्भुत न्यारी,
वाह रे क्या बात है,
वाह रे क्या बात है।
एक बार जो देखे वो ही,
है मोहित हो जाता,
जोड़ है लेता फिर वो तुझसे,
जन्म जन्म का नाता,
अलग छठा लाती कजरे की,
ये कोर ये कारी कारी,
उस पर जादुई नैना,
शोभा अद्भुत न्यारी,
वाह रे क्या बात है,
वाह रे क्या बात है।
फूलों का श्रृंगार तेरा,
कर देता है दीवाना,
हर हारे को मिलता धीरज,
जाने सभी जमाना,
मतवाला हो जाता जिस पर,
नजर है तूने डाली,
उस पर जादुई नैना,
शोभा अद्भुत न्यारी,
वाह रे क्या बात है,
वाह रे क्या बात है।
Waah Re Kya Baat Hai | श्याम जी की सुन्दर छवि की अद्भुत महिमा | Payal Agrawal Shyam Bhajan