आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
सीस मैया के टिका सोवे,
बिंदिया पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
गले मैया के हवा सोवे,
माला पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
हाथ मैया के चोला सोवे,
मेहंदी पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
पैर मैया के पायल सोवे,
माहवार पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
अंग मैया के चोला सोवे,
चूंदड़ी पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
भोग मैया के हलवा सोवे,
छोले पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
संग मैया के संगत सोवे च
भक्तों पे बहार आयी रे मां कालका,
आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैंरों बाबा,
बीच में भवानी आयी रे मां कालका।
महाकाली भजन ||आगे लाल लंगोटे वाला पीछे भैरो बाबा ,बीच में भवानी आयी रे मां कालका||
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।