मईया तेरे भवन चरणों में वारु मईया तेरे

मईया तेरे भवन चरणों में वारु मईया तेरे

 
मईया तेरे भवन

मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन,
चरणों में वारूँ मइया तेरे,
अपने सौ-सौ जनम,
मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन।।

दर पे तेरे झुक जाता है,
ये सारा संसार,
इक तेरा दर सांचा अम्बे,
बाकी है बेकार,
जग की ठोकर खाकर मइया,
दर तेरे हम आए,
मन मेरा अब मेरा नहीं है,
मन तेरा कहलाए,
मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन।।

दुर्गे दुर्गत दूर करो अब,
हे दुर्गे कल्याणी,
चिन्तपूर्णी माँ जगदम्बे,
अम्बे मइया रानी,
शक्ति स्वरूपा जगजननी तू,
दुष्टों को संहारे,
बीच भँवर से हम भक्तों को,
तू ही पार उतारे,
मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन।।

मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन,
चरणों में वारूँ मइया तेरे,
अपने सौ-सौ जनम,
मन लेके आए हैं,
मइया तेरे भवन।।



Maiya Tere Bhawan | Karishma Rao | मईया तेरे भवन | Devi Bhajan | (Full Video) Prakash T Madhur |

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


"मन लेके आए हैं, मइया तेरे भवन" भक्तों की उस भावना को जहां वे अपने मन, जीवन और समस्त भावनाओं को माता के चरणों में अर्पित करते हैं।माता को दुर्गा, कल्याणी, और शक्ति स्वरूपा के रूप में संबोधित करते हुए, यह भजन उनकी दुष्टों का संहार करने वाली शक्ति और भक्तों को संकटों से पार उतारने वाली ममता को रेखांकित करता है। विशेष रूप से चिन्तपूर्णी माता, जो हिमाचल प्रदेश में एक प्रमुख शक्तिपीठ हैं, की महिमा का गुणगान इस भजन में किया गया है।

Song - Maiya Tere Bhawan
Singer- Karishma Rao
Music Director - Prakash Tiwari Madhur
Music Arranged & Mix and Master by : Piyush Ranjan
Lyrics- Prakash Tiwari Madhur
Flute - Vivek Dewangan

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post