मेरी प्यारी तुलसाजी बनेंगी दुल्हनिया

मेरी प्यारी तुलसाजी बनेंगी दुल्हनिया


Latest Bhajan Lyrics

मेरी प्यारी तुलसाजी,
बनेंगी दुल्हनियां,
सजके आयेंगे दूल्हे राजा,
देवता बजायेंगे बाजा।

सोलह श्रृंगार मेरी तुलसा करेंगी,
हल्दी चढ़ेगी और मांग भरेगी,
और होठों पे झूलेगी नथनियां,
देवता बजायेंगें बाजा।

देवियां भी आई और,
देवता भी आये हैं,
साधु भी आए और,
संत भी आए हैं,
और आई है संग में बरातिया,
देवता बजायेगे बाजा।

गोरे गोरे हाथों में मेहंदी लगेगी,
चूड़ी खनकेगी वरमाला सजेगी,
प्रभु गले में डालेंगी वरमाला,
वो देवता बजायेगे बाजा।

मेरी प्यारी तुलसाजी,
बनेंगी दुल्हनिया,
सजके आयेंगे दूल्हे राजा,
देवता बजायेंगे बाजा।

लाल लाल चुनरी में,
तुलसी सजेगी,
आगे-आगे प्रभु पीछे,
तुलसा चलेगी,
और पैरो में बजेगी पायलियां,
देवता बजायेंगें बाजा।

मेरी प्यारी तुलसा जी,
बनेंगी दुल्हनियां
सजके आयेंगे दूल्हे राजा,
देवता बजायेंगे बाजा।

सज धज के मेरी,
तुलसा खड़ी है,
डोली मंगवा दो बड़ी,
शुभ घड़ी है,
और आंखों से बहेगी जलधारा,
देवता बजायेगे बाजा।

मेरी प्यारी तुलसा जी,
बनेंगी दुल्हनिया,
सजके आयेंगे दूल्हे राजा,
देवता बजायेंगे बाजा।

मेरी प्यारी तुलसा जी बनेंगी दुल्हनियां | New tulsi vivah geet | tulsi mata ke bhajan | tulsi


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.


पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Next Post Previous Post