जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है

जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है

 
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है

जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।
जिनके चरणों में झुकता ये संसार है,
वो मेरी मात है, वो मेरी मात है।
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।।

मेरी दादी खुश होकर के, केडधाम में आई,
अपने परिवार को देती, ये हरदम ही सकलाई।
जो करती अपने भक्तों का उद्धार है,
वो मेरी मात है, वो मेरी मात है।
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।।

दादी को रोली प्यारी, दादी को मेहंदी प्यारी,
दादी को चुनड़ी प्यारी, जिसमें गोटा है भारी।
जो करती हरदम सोलह सिणगार है,
वो मेरी मात है, वो मेरी मात है।
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।।

मुंडल जी को लगती प्यारी, चारों सतियाँ है हमारी,
खेमी, तोली, ठुकरी, संतोखी दादी प्यारी।
जो देती हरदम भक्तों को वरदान है,
वो मेरी मात है, वो मेरी मात है।
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।।

भक्तों ने मिलकर माँ का, सुंदर मंदिर है बनाया,
हर उत्सव में दादी का, सुंदर दरबार सजाया।
‘मधु’ करती हरदम जिनका गुणगान है,
वो मेरी मात है, वो मेरी मात है।
जिनकी चौखट पे झुकता ये संसार है,
वो केडसती मेरी मैय्या लखदातार है।।



मैया लखदातार|| श्री केडसती दादीजी के चरणो में समर्पित || बहुत ही प्यारा पुष्प || Madhu Kedia 2022

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Bhajan- Jinki chaukhat pe jhukata ye sansaar hai, wo kedsati meri maiyya lakhdatar hai
Singer & Lyricist- Madhu Kedia
Category: Heart-touching Kedsati dadi bhajan

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post