तेरा नाम चल रहा है मेरा काम चल रहा भजन

तेरा नाम चल रहा है मेरा काम चल रहा भजन


ना तो मेरा कोई कमाल है,
ना दखल है इसमें गुरूर का,
मुझे रखते है वो निग़ाह में,
ये कर्म है मेरे हुजूर का।

तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है,
तेरी रहमतो का किस्सा,
सरे शाम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

ना जाने कैसे कैसे,
मरहल गुजर रहे है,
जिसे जानना है मुश्किल,
वो मुकाम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

मखमुरियत के पीछे,
क्या राज है बता दुं,
मदहोश हुं मैं जबसे,
तेरा जाम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

मंजिल किसी भी राह की,
मुझे कैसे पाएं,
तेरी रहमते है आगे पीछे,
गुलाम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

तेरा नाम ले के सोऊँ,
तेरा नाम ले के जागूं,
ये सिलसिला हमारा,
सुबहो शाम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

सरदार ने जो मंज़िल,
तेरा नाम लेके पाई,
ये तेरा खोटा सिक्का,
सारे आम चल रहा है,
तेरा नाम चल रहा है,
मेरा काम चल रहा है।

Khota Sikka | Sardar Ali | Latest Sufi song | New Sufi Song 2021


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

जिंदगी के हर मोड़ पर जब कोई अपना कमाल या गुरूर नहीं दिखाता, तब साफ दिख जाता है कि सब कुछ ऊपर वाले की निगाह और रहम पर टिका है। नाम चलता रहता है तो काम भी अपने आप बनता चला जाता है। सुबह से शाम तक उनकी रहमतों का किस्सा हर किसी के बीच गूंजता रहता है।
कई-कई मरहले ऐसे गुजर जाते हैं जिन्हें समझना मुश्किल होता है, पर वह मुकाम भी उनकी कृपा से ही पार होता है। मदहोश सा रहता है मन, जैसे कोई जाम पी लिया हो। मंजिल चाहे कितनी भी दूर हो, आगे-पीछे उनकी रहमतें साथ चलती हैं और गुलाम की तरह बस उनका नाम लेते हुए चलते रहते हैं।
सोते वक्त नाम लेते हैं, जागते वक्त नाम लेते हैं। सुबह-शाम यही सिलसिला चलता रहता है। सरदार ने भी जो मंजिल पाई, वह सिर्फ नाम लेकर ही पाई। ये खोटा सिक्का नहीं, बल्कि उनकी असीम मेहर है जो सारे आम चल रही है।

Song : Khota Sikka 
Singer : Sardar Ali 
Music : LAL Kamal 
Lyrics : Sardar Ali
Edit : Mandeep Randhawa
Composer by Sardar Ali
Music Arrangers Rohit Kumar Boby
Child Artist Jaskarn bains
Presentation : Royal Skills Records
Director : Mandeep Randhawa

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post