तेरा सजा दिया दरबार मैया आ जाओ
तेरा सजा दिया दरबार,
मैया आ जाओ,
तेरा लगा दिया दरबार,
मैया आ जाओ,
मैया आ जाओ मैया आ जाओ,
माँ आ जाओ माँ आ जाओ।
तेरे दरपर अखबर आया था,
सोने का छत्र चढ़ाया था,
तूने नहीं किया स्वीकार,
मैया आ जाओ,
तेरा सजा दिया दरबार,
मैया आ जाओ।
तेरे दर पर ध्यानु आया था,
उससे काट के शीश चढ़ाया था,
तूने कर दिया बेड़ा पार,
मैया आ जाओ,
तेरा सजा दिया दरबार,
मैया आ जाओ।
तेरे दर पर हम भी आये है,
दर्शन की आशा लाये है,
हो मैया दे दो दर्शन,
आज मैया आ जाओ,
तेरा सजा दिया दरबार,
मैया आ जाओ।
ओ देखो मैया आने लगी,
भक्तो को दर्शन देने नहीं,
तेरी हो रही जय जयकार,
मैया आ जाओ,
तेरा सजा दिया दरबार,
मैया आ जाओ।
तेरा सजा दिया दरबार ,मैया आ जाओ|
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।