होरी खेलत हैं गिरधारी कृष्णा भजन

होरी खेलत हैं गिरधारी कृष्णा भजन


होरी खेलत हैं गिरधारी Holi Khelat Hain Girdhari Lyrics

होरी खेलत हैं गिरधारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी।

मुरली चंग बजत डफ न्यारो,
मुरली चंग बजत डफ न्यारो,
संग युवती ब्रज नारी,
मुरली चंग बजत डफ न्यारो,
मुरली चंग बजत डफ न्यारो,
संग युवती ब्रज नारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी।

चन्दन केसर छिरकत मोहन,
चन्दन केसर छिरकत मोहन,
अपने हाथ बिहारी,
भरी भरी मूठी लाल चहुं ओर,
भरी भरी मूठी लाल चहुं ओर,
देत सबन पै डारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी।

छैल छबीले नवल कान्ह,
छैल छबीले नवल कान्ह,
संग श्याम प्राण प्यारी,
गावत चार धमार राग तहं,
गावत चार धमार राग तहं,
दै दै कर कर तारी।

कागद खेलत रसिक सांवरो,
कागद खेलत रसिक सांवरो,
बाढयो रस ब्रज भारी,
मीरा के प्रभु गिरधर नागर,
मीरा के प्रभु गिरधर नागर,
मोहन लाल बिहारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी,
होरी खेलत हैं गिरधारी।


Holi Khelat Hai Girdhari | Meerabai Bhajan| Krishna Bhajan | Holi Bhajan | Krishna Holi Song


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



यह भजन भी देखिये
Next Post Previous Post