साँवरिया बिन तेरे कोई न भाता है भजन

साँवरिया बिन तेरे कोई न भाता है भजन

साँवरिया, बिन तेरे कोई न भाता है,
बस तेरा दीदार करूं, मेरे मन में आता है,
ये कैसा रिश्ता है, कैसा नाता है,
बस तेरा दीदार करूं, मेरे मन में आता है।।

तेरे जैसा न कोई दातार है,
मेरे जीवन का तू ही आधार है,
अर्जी लगाई जब मैंने दर पे,
रख दिया तूने हाथ मेरे सिर पे,
गिरते को भंवरों में तू ही उठाता है,
बस तेरा दीदार करूं, मेरे मन में आता है।।

चारों तरफ है दुनिया का मेला,
फिर भी लगता मैं हूं अकेला,
आफत ने जब-जब है घेरा,
मैंने तो पाया श्याम साथ तेरा,
हारे का हर पल तू साथ निभाता है,
बस तेरा दीदार करूं, मेरे मन में आता है।।

तुम मेरे साथी, तुम मेरी शान हो,
बाबा, तुम ही तो मेरा जहान हो,
रिश्ते की डोर का ये धागा तोड़ के,
सूर्यश न जाएगा श्याम, तुझे छोड़ के,
तेरे चरणों में दुनिया का हर सुख मिल जाता है,
बस तेरा दीदार करूं, मेरे मन में आता है।।




साँवरिया बिन तेरे कोई ना भाता है ~ Anjana Aarya ~ Sanwariya Bin Tere Koi Na Bhata Hai ~ Bhajan 2022

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post