ये नजर महाकाल की लिरिक्स

तारने वाले हो,
कयामत की नजर रखते हो,
उज्जैन में बैठ कर,
जमाने की खबर रखते हो।
मुझको उठा के राह से,
दर पर बुला लिया,
पत्थर था मैं तो राह का,
हीरा बना दिया,
जिस दिन से मिला है,
मुझे इस दर का उतारा,
पहुंचा बुलंदियों पे था,
तकदीर का मारा,
ये नजर महाकाल की।
थामा है महाकाल के,
दामन को उम्र भर,
रखते है महाकाल,
दीवानों की सब खबर,
वो भक्त जिंदगी में,
कभी हारते नहीं,
जिन भक्त पर पड़ी है,
महाकाल की नजर,
ये नजर महाकाल की।
मुश्किल का वक्त एक,
इशारे में टल गया,
जब नाम महाकाल,
जुबां से निकल गया,
जादुई है बड़ी,
ये नजर महाकाल की,
कृपा हुई नजर की,
जमाना बदल गया,
ये नजर महाकाल की।
तूफान की लहरों को,
किनारा बना दिया,
तिनके को डूबते का,
सहारा बना दिया,
क्या काम कर गई,
ये महाकाल की नजरें,
पत्थर को चमकता हुआ,
सितारा बना दिया।
उज्जैन के महाकाल की,
होती है जब नजर,
बाबा के दर को छोड़के,
जाऊंगा मैं किधर,
मैंने हजारों देवों की,
नजरों को देखा है,
सबसे अलग नजर है,
महाकाल की नजर,
ये नजर महाकाल की।
सारे जमाने वालों ने,
ठुकरा दिया मुझे,
एहसान महाकाल का,
क्या क्या दिया मुझे,
चौखट है निराली,
बड़ी उज्जैन धाम है,
संसार के है राजा,
महाकाल नाम है,
ये नजर महाकाल की,
ये नजर महाकाल की।
Najar || Ye Najar Mahakal Ki || Bittu maharaj || श्रावण स्पेशल 2022 || mahakal bhajan || Shiv bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं