लंका में डंका बजा के आ गया लिरिक्स

लंका में डंका बजा के आ गया लिरिक्स



श्री राम राम जय राम राम,
श्री राम राम जय राम राम,
बजरंग बाला अंजनी का लाला,
लंका पति को चौंका के आ गया,
बजरंग बाला अंजनी का लाला,
लंका पति को चौंका के आ गया,
लंका में डंका बजा के आ गया।

श्री राम राम जय राम राम,
श्री राम राम जय राम राम।

लंका पति भी ये सोचे खड़ा,
कैसे हठीले से पाला पड़ा,
सागर को कैसे इसने लांघा भला,
आया कहां से ये वानर बड़ा,
दैत्यों को मारा,
बाग उजाड़ा,
सीता का भी पता लगा के आगया,
लंका में डंका बजा के आ गया।

मर्यादा पुरुषोत्तम ने,
रावण का अहम मिटा डाला,
राम भक्त हनुमान ने,
लंका को खाक बना डाला,
तुलसी जी ने रामायण में,
सब कुछ पाठ पढ़ाया है,
वो ही है जिसने जीवन में,
मर्यादा को निभाया है,
राम लक्ष्मण जानकी,
जय बोलो हनुमान की,
सागर पे सेतु वो कैसे बना,
राम नाम की महिमा को जाने जहां।

श्री राम राम जय राम राम,
श्री राम राम जय राम राम।

राम से राजा ना होंगे कभी,
हनुमत सा सेवक मिलेगा कहां,
सत्य दहाड़े तो झूठ हारे,
दुनिया में परचम लहरा के आ गया,
लंका में डंका बजा के आ गया।

श्री राम राम जय राम राम,
श्री राम राम जय राम राम,
बजरंग बाला अंजनी का लाला,
लंका पति को चौंका के आ गया,
बजरंग बाला अंजनी का लाला,
लंका पति को चौंका के आ गया,
लंका में डंका बजा के आ गया।


Lanka Me Danka | लंका में डंका | Reshmi Sharma Hanuman Bhajan | New Hanuman Bhajan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post