प्यारे रंगरेज सांवरिया रे
प्यारे रंगरेज सांवरिया रे,
मोरी रंग दे चुनरिया रे,
मोहे जाना है श्याम नगरिया रे,
मोरी रंग दे चुनरिया रे।
पहले लिखना ॐ नाम को,
बैठे शिव कैलाशी,
गोद में बैठे श्री गजानन,
जो घट घट के वासी,
संग में बैठी उमा भवानी,
जो जग तारणी मैया,
और लिखना कैलाश नगरिया रे,
मोरी रंग दे चुनरिया रे।
दूजे लिखना श्रीराम को,
जो हैं अवध बिहारी,
संग में बैठी सीता मैया,
जो हिय जनक दुलारी,
चरण निकट में हनुमान जी,
जो अंजनी के छैया,
और लिखना अवध नगरिया रे,
मोरी रंग दे चुनरिया रे।
तीजे लिखना श्री कृष्ण को,
जो हैं मदन मुरारी,
संग की सखियां झूला झुलावे,
झूले राधा प्यारी,
संग में लिखना कदम्ब की छैया,
बैठे बंसी बजैया,
और लिखना गोकुल नगरिया रे,
मोरी रंग दे चुनरिया रे।
रंग दे चुनरिया रंगरेज़ सांवरिया | Rang De Chunariya Rangrez Sanwariya | Shyam Bhajan | Dr. Shobhna
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं