नाम रटे जो श्री राधा मिल जाए मोहन भजन

नाम रटे जो श्री राधा मिल जाए मोहन भजन

जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा,
मिल जाए मोहन,
और वृन्दावन,
भक्ति बढ़ाए अगाधा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।

श्री राधा नाम सहाई सदा,
रहे अंग संग तेरे कन्हाई सदा,
मन हो के मगन,
तू लगा ले लगन,
तेरे साधन हो जाए साधा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।

श्री राधा नाम की महिमा,
तीनों लोकों में फैली गरिमा,
कण कण जन जन,
पशु पक्षी गण,
तीनों लोकों ने तुझको अराधा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।

श्री राधा राधा जो भी रटे,
वा के पाप ताप संताप कटे,
ना रहे लटकन,
मिटती भटकन,
जिसने चित चरणों में बांधा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।

जो राधा नाम का पागल बना,
श्यामाजी के चरणों की पायल बना,
रहकर दासी,
बने ब्रजवासी,
गोपाली का है ये वादा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।

जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा,
मिल जाए मोहन,
और वृन्दावन,
भक्ति बढ़ाए अगाधा,
जन्मों की कट बाधा,
नाम रटे जो श्री राधा।v


ले लै राधा नाम की माला | New Krishan Bhajan 2025| Radhe Krishan Bhajan | Satendra Gurjar Jarara

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post