मन को पावन करदो गंगा
मन को पावन करदो गंगा,
जीवन कलश को धो धो गंगा,
हर हर गंगे मैया जय जय गंगे मैया,
करती हूं श्रद्धा से तेरी पूजा,
मन को पावन करदो गंगा।
भागीरथ की देख तपस्या,
देव लोक से धरती पे आई,
भरम कमंडल विष्णु चरण तज,
गंगा शिव की जटा में समाई,
बहती अमृत जल की धारा,
नव जीवन देकर तुम ने तारा,
हर हर गंगे मैया जय जय गंगे मैया।
गो मुख तू चल कर आती,
तट को तीर्थ बनाती है,
यमुना सरस्वती से मिल कर,
प्रयाग की महिमा बढ़ाती है,
अमृत घाट का अमृत दे कर,
जग पावन कर देती है,
हर हर गंगे मैया जय जय गंगे मैया।
Ganga Dussehra 2019 I मन को पावन कर दो गंगा I Mann ko Paawan Kar Do Ganga I ANURADHA PAUDWAL
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं