मेरी बीती उमरिया सारी बुलालो वृंदावन भजन

मेरी बीती उमरिया सारी बुलालो वृंदावन भजन


मेरी बीती उमरिया सारी बुलालो वृंदावन गिरधारी लिरिक्स Meri Beeti Umariya Sari Bhajan Lyrics

बुला लो वृंदावन गिरधारी,
बसा लो वृंदावन गिरधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृंदावन गिरधारी।

मोह ममता ने डाला घेरा,
ना कोई सूझे रास्ता तेरा,
दीन दयाल पकड़ लो बहियां,
अब केवल आस तिहारी,
बुला लो वृंदावन गिरधारी।

करुणा करो मेरे नटनागर,
जीवन की मेरे खाली गागर,
अपनी दया का सागर भर दो,
मैं आई शरण तिहारी,
बुला लो वृंदावन गिरधारी।

दीन जान ठुकरा ना देना,
अपनी चरण कमल रज देना,
युगों युगों से खोज रही हूं,
अब दर्शन दो गिरधारी,
बुला लो वृंदावन गिरधारी।

बुला लो वृंदावन गिरधारी,
बसा लो वृंदावन गिरधारी,
मेरी बीती उमरिया सारी,
बुला लो वृंदावन गिरधारी।

मेरी बीती उमरिया सारी बुला लो वृंदावन गिरधारी | Bula Lo Vrindawan Girdhari | Latest Krishna Bhajan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
भजन - #मेरी बीती उमरिया सारी बुला लो वृन्दावन गिरधारी
स्वर - #देवी चित्रलेखा जी

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post