मेरे संग साँवरा हरदम मुझे किस बात की चिंता

मेरे संग साँवरा हरदम मुझे किस बात की चिंता भजन

मेरे संग साँवरा हरदम मुझे किस बात की चिंता भजन

मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता,
मेरे दर्दों का ये मरहम~
मेरे दर्दों का ये मरहम,
मुझे किस बात की चिंता~
मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता।।

जिसे अपना ले साँवरिया,
उसे फिर कौन ठुकराए,
मुझे गोदी में रखता है~
मुझे गोदी में रखता है,
मुझे किस बात की चिंता~
मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता।।

ना डर गिरने का है मुझको,
ना ख़्वाहिश है सँभलने की,
डोर बाबा के हाथों में~
डोर बाबा के हाथों में,
मुझे किस बात की चिंता~
मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता।।

ये रिश्ता ख़ास है उनसे,
नहीं इसमें मिलावट है,
वो मालिक हैं मैं नौकर हूँ~
वो मालिक हैं मैं नौकर हूँ,
मुझे किस बात की चिंता~
मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता।।

मेरे कर्मों की न पूछो,
रसिक जो हूँ रज़ा उनकी,
दिया बाबा का खाता हूँ~
दिया बाबा का खाता हूँ,
मुझे किस बात की चिंता~
मेरे संग साँवरा हरदम,
मुझे किस बात की चिंता।।



Mujhe Kis Baat Ki Chinta | मुझे किस बात की चिंता | Shree Khatu Shyam Bhajan ~ Devanshi Solanki

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स, आध्यात्मिक भजन, गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।

Next Post Previous Post