राम नाम जो गायेगा लिरिक्स
राम नाम जो गायेगा,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा।
हनुमान ने राम नाम गाया,
सात समंदर पार वो कर पाया,
सीता मां की खोज खबर लाया,
राम नाम से लंका जला आया,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा।
मां शबरी ने राम के गुण गाये,
नंगे पैरों राम दौड़े आये,
मां कहकर हृदय से लगाये,
गुरुदेव के वचन सिद्ध पाये,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा।
जिसने भी श्रीराम नाम गाया,
राम प्रभु को साथ में है पाया,
दीपक जब भी दर तेरे आया,
बिन बोले सब कुछ तुमसे पाया,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
भजते हैं राम जपते हैं राम,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा।
राम नाम जो गायेगा,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा,
इस नाम की यह पहचान है,
बनता हर बिगड़ा काम है,
राम नाम जो गायेगा,
बैठा मौज उड़ायेगा।
Ram Naam Tu Gaaye Ja | Hanuman Bhakti Song | राम नाम जो गायेगा वो बैठा मौज उड़ाएगा | Deepak Kaushik
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Song: Ram Naam Tu Gaaye Ja
Singer: Deepak Kaushik
Lyricist: Deepak Kaushik
Music: Tansen Music (Vicky Sharma)
Video: Sumit Sanwariya
Category: Hindi Devotional (Hanuman Bhajan)
Producers: Ramit Mathur
Label: Yuki
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं