आया मेला फागण का हम श्याम रिझायेंगे लिरिक्स Aaya Mela Fagan Ka Hum Bhajan Lyrics

आया मेला फागण का हम श्याम रिझायेंगे लिरिक्स Aaya Mela Fagan Ka Hum Bhajan Lyrics


आया मेला फागण का हम श्याम रिझायेंगे लिरिक्स Aaya Mela Fagan Ka Hum Bhajan Lyrics

आया मेला फागण का हम श्याम रिझायेंगे,
आई जो रुत फाग की आई,
सजल अंखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।

हाथों में निशान उठाए श्याम के नारे हैं,
खाटू से रींगस के क्या ये खूब नजारे हैं,
मौका ही ऐसा है सारे खाटू जायेंगे,
आया मेला फागण का हम श्याम रिझायेंगे।

सज गई खाटू नगरी ऐसी रौनक आई है,
श्याम प्रेमियों में गजब की खुशियां छाई है,
सबने थी जो बाट जुहारी दिन वो आया है,
मस्ती में सब खोए सबको श्याम ही भाया है।

कोई पैदल चलके अर्जी लेकर आता है,
कोई प्यार दिखाता जैसे गहरा नाता है,
कोई मेले में नाचे और शोर मचाता है,
फागुन ग्यारस धोक लगा कोई शीश झुकाता है,
आई जो रुत फाग की आई,
सजल अंखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।

फागुन में जो श्याम धनी के द्वारे जाता है,
खुश होकर के सेठ सांवरा गले लगाता है,
प्रेमी के संग में ये ऐसा रंग जमाता है,
नेहा की ये ध्वजा सांवरा  खुद लहराता है,
आई जो रुत फाग की आई,
सजल अंखियां मुसकाई,
सबके दिलों पे छाए श्याम जी।


आया मेला फागण का - Prateek Mishra | Aaya Mela Fagan Ka | New Khatu Shyam Nishan Yatra Fagan Bhajan


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song : Aaya Mela Fagan Ka
Singer : Prateek Mishra
Lyrics : Neha Agrawal
Music Director : Rohit Tiwari Baba
Digital : Aadya Music Studio
Producer : Saanvi Mishra
Music Label : Prateek Mishra

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url