ज्यादा उड़ने वालों के पर ये काट देता है

ज्यादा उड़ने वालों के पर ये काट देता है


ज्यादा उड़ने वालों के पर ये काट देता है

कलयुग का है देव निराला,
सारे जग का है ये रखवाला।

अगर खुश हो जाये सांवरा,
हर ठाठ कर देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

दर इसके प्यार से आना,
श्रद्धा से शीश झुकाना,
देखेगा नज़रें भर के,
भर देगा तेरा खजाना,
दुखियों को धन और,
दौलत से ये पाट देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

अगर खुश हो जाये सांवरा,
हर ठाठ कर देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

लीले घोड़े की सवारी,
कलयुग का ये अवतारी,
इसको ना अकड़ दिखाना,
तेरी अकड़ निकल जाए सारी,
तीनों लोकों की दौलत को,
ये बांट देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

अगर खुश हो जाये सांवरा,
हर ठाठ कर देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

ऐसा ना लखदातारी,
खाटू नगरी इसे प्यारी,
बेधड़क मना ले इसको,
बन करके मधुर पुजारी,
बन करके साथी भक्तों का,
ये साथ देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।

अगर खुश हो जाये सांवरा,
हर ठाठ कर देता है,
ज्यादा उड़ने वालों के,
पर ये काट देता है।


Jyada Udne Walo Ke Par Yeh Kaat Deta Hai || Manish Madhur || Latest Shyam Baba Bhajan 2024


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
खाटू वाले साँवरे, श्रीकृष्णजी के श्याम रूप की महिमा और उनके प्रति भक्ति का भाव झलकता है। साँवरा कलयुग का निराला देव है, जो सारे जग का रखवाला है। उनकी कृपा से जीवन की सारी कमी पूरी हो जाती है, जैसे सूखी धरती पर बारिश हरियाली लाती है। लेकिन जो अहंकार में उड़ता है, उसका घमंड वह चकनाचूर कर देते हैं, जैसे हवा का तेज झोंका फूलों को झुका देता हो।

साँवरे का दर प्यार और श्रद्धा से शीश झुकाने का स्थान है। जो भक्त सच्चे मन से उनकी शरण में जाता है, उसका खजाना सुख और समृद्धि से भर जाता है। दुखियों को धन-दौलत और आनंद बख्शने वाला यह श्याम अवतारी है, जो लीले घोड़े पर सवार होकर भक्तों का साथ देता है। उनकी खाटू नगरी में भक्ति का ऐसा रंग जमता है कि मन मधुर पुजारी बनकर झूम उठता है।

साँवरे की भक्ति में अकड़ छोड़कर, सादगी और प्रेम से उनके साथी बनो। उनकी कृपा तीनों लोकों की दौलत बाँट देती है, पर अहंकार को वह पल में मिटा देते हैं। सच्चे मन से साँवरे को अपनाने से जीवन का हर ठाठ बन जाता है, जैसे तारे रात को चमक से सजा देते हैं।
 
Title :- Jyada Udne Walo Ke Par Yeh Kaat Deta Hai
Singer :- Manish Madhur (9212202464)
Music :- Lakhdatar (9867050005)
Lyrics:- Pappu Bedhadak
Video:- Sumit Sanwariya
Producers:- Rudra Gupta, Madhav Gupta 

Next Post Previous Post