शिव रटो शिव रटो रे
शिव रटो शिव रटो शिव रटो रे,
छोड़ दे कपट मन हरी जपो रे,
कहां रहे नन्दी बाबा,
कहां रहे गणेश,
कहां रहे भोले बाबा,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे।
जंगल रहे नन्दी बाबा,
मन्दिर रहे गणेश,
ऊंचे पर्वत भोले बाबा,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरी जपो रे।
क्या खावे नन्दी बाबा,
क्या खावे गणेश,
क्या खावे भोले बाबा,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे।
घास खावे नन्दी बाबा,
लड्डू खावे गणेश,
भांग धतुरा भोले बाबा,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे।
क्या देवे नन्दी बाबा,
क्या देवे गणेश,
क्या देवे भोले बाबा,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे।
शक्ति देवे नन्दी बाबा,
भक्ति देवे गणेश,
मुक्ति देवे भोले,
जोगी वाला भेष,
शिव रटो शिव रटो,
छोड़ के कपट मन हरि जपो रे।
सावन स्पैशल भजन, शिव रटो, शिव रटो, शिव रटो रे इस भजन को जरूर सुने with lyrics
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं