गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए,
हम दीवाने हो गए हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो लंबी जटायें दूसरा गंगा बहे,
तीसरा चमके है चंदा हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो मदमस्त आंखें दूसरा त्रिनेत्र है,
तीसरा इनका रूप सलोना हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो गले मुंडों की माला दूसरा शेष नाग है,
तीसरा कांधे जनेऊ हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो डमरू विराजे दूसरा त्रिशूल है,
तीसरा डमरू बजाना हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो मृग छाला बांधे दूसरा भस्मी लगी,
तीसरा तांडव के भोले हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो तेरे संग में गौरा दूसरा गणपति सजे,
तीसरा नंदी का नाचना हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
एक तो कालों के काल हो दूसरा महादेव हो,
तीसरा मुक्ति को देना हम दीवाने हो गए,
गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए।
सावन भजन | गौरा भोलेनाथ के तो हम दीवाने हो गए | Bhole Sawan Bhajan | Shiv Gora Bhajan | Komal Gouri
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
■ Title ▹ Gaura Bholenath Ke To Ham Deewane Ho Gaye
■ Artist ▹ Priyanka
■ Singer ▹ Komal Gouri
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹Traditional
■ Editing ▹ Max Ranga
■ Cameraman ▹Gulshan Bawa
■ Label ▹Fine Digital Video
■ Copyright ▹Fine Digital Media
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं