तुझसे मिलने दादा मैं नाकोड़ा आ रहा हूँ

तुझसे मिलने दादा मैं नाकोड़ा आ रहा हूँ


हौले हौले दुनिया से मैं,
दूर जा रहा हूँ,
तुझसे मिलने दादा मैं,
नाकोड़ा आ रहा हूँ।

स्वर्ग से सुंदर,
दादा दर तेरा है,
आकर मुझे चैन,
मिलता यहाँ है,
देखूँ तुझे तो,
देखता ही जाऊँ,
चाँद से भी प्यारा दादा,
चेहरा तेरा है,
जो भी मैंने चाहा था,
सब कुछ मैं पा रहा हूँ,
तुझसे मिलने दादा मैं,
नाकोड़ा आ रहा हूँ।

नाकोड़ा का दर तो सारे,
जग में न्यारा है,
डमरू वाला भेरू अपने,
भगतों का प्यारा है,
दादा तेरी मूर्ति को,
आँखों में बसाऊँ,
जब भी आँख खोलूँ तेरे,
दर्शन मैं पाऊँ,
पार्श्व भैरव के नाम की माला,
जपते जा रहा हूँ,
तुझसे मिलने दादा मैं,
नाकोड़ा आ रहा हूँ।

दीपक ओ दादा,
तेरे गुण हैं गाता,
चरणों में तेरे दादा,
सर को झुकाता है,
इतनी कृपा दादा,
बस तेरी पाऊँ,
तेरे दर पे अपनी,
सारी जिंदगी बिताऊँ,
तेरे नाम की महिमा गाकर,
भव से पार जा रहा हूँ,
तुझसे मिलने दादा मैं,
नाकोड़ा आ रहा हूँ।

हौले हौले दुनिया से मैं,
दूर जा रहा हूँ,
तुझसे मिलने दादा मैं,
नाकोड़ा आ रहा हूँ।



रिधान के प्रथम जन्मदिन के उपलक्ष्य में बहुत प्यारा भजन || Nakoda Aa Rha Hu || Deepak Rao

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


▸ Song : Nakoda Aa Rha Hu
▸ Singer : Deepak Rao
▸ Music : Hitesh Panwar
▸ DOP : Bhagwan Sundesha
▸ Editor: Om Choudhary
▸ Producer: Deepak Rao
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post