राम लला के दर्शन करने चलो अयोध्या धाम
राम लला के दर्शन करने
राम लला के दर्शन करने,
भव सागर से पार उतरने,
चलो अयोध्या धाम जी,
आयेगा सतयुग दोबारा,
बोलो जय श्री राम की,
सत्य सनातन धर्म का होगा,
सब दुनिया में नाम जी,
आयेगा सतयुग दोबारा,
बोलो जय श्री राम की।
धाम अयोध्या इतना पावन,
जैसे सरयू जी का पानी,
धाम अयोध्या इतना पावन,
राम नाम की कहे कहानी,
इस नगरी में मिलेंगे तुमको,
पवन पुत्र हनुमान जी,
आयेगा सतयुग दोबारा,
बोलो जय श्री राम की।
राम लला की मूरत प्यारी,
प्यारा सा श्रृंगार निराला,
एक झलक को देखे इनकी,
राम नाम की जपता माला,
मिलकर पूजन आरती करते,
गाते हैं गुणगान जी,
आयेगा सतयुग दोबारा,
बोलो जय श्री राम की।
अपने जीवन की पूर्णता को प्राप्त करने और सतयुग की कामना के लिए हम सभी राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाना चाहते हैं। अयोध्या धाम सरयू नदी के तट पर स्थित भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। यहां राम लला के भव्य मंदिर में दर्शन से मन को शांति और आनंद की अनुभूति होती है। ऐसी यात्रा से हमें सत्य, धर्म और सतयुग की भावना को जागृत करने की प्रेरणा मिलती है।
Darshan Ram Lala Ke | राम लला के दर्शन करने चलो अयोध्या धाम | Latest Ram Bhajan | Sunil Sarvottam
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Song: Darshan Ram Lala Ke
Singer: Sunil Sarvottam
Lyricist: Sunil Kumar
Music: Sanjay Pal, Bunty Brijesh
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|