मेरे दिल को खाटूवाले की अब आदत

मेरे दिल को खाटूवाले की अब आदत पड़ गई है

 
मेरे दिल को खाटूवाले की अब आदत

आदत पड़ गई है मुझे,
आदत पड़ गई है,
तेरे नाम की मुझको,
आदत पड़ गई है मुझे,
आदत पड़ गई है।


तेरे नाम की मुझको,
जबसे मस्ती चढ़ गई है,
मेरे दिल को खाटूवाले की,
अब आदत पड़ गई है।

कैसे तुझे भुला दू,
तू मेरे रोम रोम के अंदर है,
तेरा मेरा इस दुनिया में,
एक अनोखा बंधन है,
जादू तेरा चढ़ गया,
सारी चिंता उतर गई है,
मेरे दिल को खाटूवाले की,
अब आदत पड़ गई है।

खाटूवाले की महिमा,
ये कण कण सारा गाता है,
तेरे नाम का कीर्तन बाबा,
सबका दिल लुभाता है,
कलयुग में तेरी महिमा,
और भी बढ़ गई है,
मेरे दिल को खाटूवाले की,
अब आदत पड़ गई है।

जब भी मुझको पड़ी जरूरत,
तुम आये हर बार,
तू ही मेरा यार सांवरे,
तू मेरा दिलदार,
मुक्की देखवाल की खाली,
झोली भर गई है,
मेरे दिल को खाटूवाले की,
अब आदत पड़ गई है।

खाटू वाले बाबा की भक्ति हम में रच बस गई है। उनके नाम का जादू ऐसा है कि हमारी सारी चिंताएं मिट गईं हैं। जब भी मुश्किल आई है बाबा ने हमेशा सहारा दिया है। सभी उनके कीर्तन की महिमा गाते हैं और उनकी कृपा से जीवन आनंदमय हो गया है। अब हमारे दिल को खाटूवाले की भक्ति  की आदत हो गई है। जय श्री श्याम।

Khatu Wale Ki Aadat |खाटू वाले की आदत | Latest Shyam Bhajan | Varun Chhabra (Kavie) | Full HD

Song: Khatu Wale Ki Aadat
Singer: Varun Chhabra (Kavie)
Lyricist: Mukul Kumar
Music: Riyaz Rohit Nagpal

खाटू श्याम जी, भगवान श्रीकृष्ण के अवतार हैं, राजस्थान के सीकर जिले में स्थित अपने मुख्य मंदिर के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, वह महाभारत काल के महान योद्धा भीम के पौत्र बर्बरीक थे, जिन्हें भगवान कृष्ण ने वरदान दिया था कि वे कलियुग में उनके नाम 'श्याम' से पूजे जाएँगे। खाटू श्याम जी को 'हारे का सहारा' भी कहा जाता है, क्योंकि वे उन भक्तों की मदद करते हैं, जो हर तरफ से निराश हो चुके होते हैं। भक्त उनकी दयालुता और उनकी भक्ति से प्राप्त होने वाले चमत्कारों के लिए उन्हें पूजते हैं। उनकी पूजा विशेष रूप से निष्ठा, विश्वास और समर्पण पर आधारित है। 

You may also like

Next Post Previous Post