कुछ लेना ना देना मगन रहना भजन

कुछ लेना ना देना मगन रहना भजन

कुछ लेना ना देना मगन रहना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।
पांच तत्व का बना है पिंजरा,
भीतर बोल रही मैना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

तेरा पिया तेरे घाट मै बसत है,
देखो री सखी खोल नैना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

गहरी नदिया नाव पुरानी,
केवटिया से मिल रहना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

कहत कबीर सुनो भई साधो,
प्रभु के चरण लिपट रहना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।


लाखोटिया 2017 -कुछ लेना ना देना मगन रहना ,दिलीप गवैया Neelam Live 2016

कुछ लेना ना देना मगन रहना,
राम नाम की झोपड़ी,
और पापी के दस गाँव,
आग लगे उस गाँव को,
जहाँ नहीं राम को नाम।
राम नाम रटते रहो,
जब लग घट में प्राण,
कभी तो दीनदयाल के,
भनक पड़ेगी कान।


कुछ लेना ना देना मगन रहना,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
जा में बोले मेरी मैना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

तेरा साईं तेरे अंदर,
तेरा साईं तेरे अंदर,
अब तो देख सखी खोल नैना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

गहरी नदियाँ नाँव पुरानी,
गहरी नदियाँ नाँव पुरानी,
केवटिया से मिले रहना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

कहत कबीर सुनो भई साधों,
कहत कबीर सुनो भई साधों,
गुरु चरण में लिपट रहना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।

कुछ लेना ना देना, मगन रहना,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
पाँच तत्व का बना रे पिंजरा,
ज्यामें बोले मेरी मैना,
कुछ लेना ना देना मगन रहना।
 

जीवन का सुख मगन रहने में है, न लेने की चाह, न देने का बोझ। यह देह पांच तत्वों का पिंजरा है, जिसमें आत्मा मैना-सी बोलती है, प्रभु का नाम गुनगुनाती है। मन को मुक्त कर, उसकी धुन में डूब जाओ।

सच्चा प्रियतम तो हृदय में बसता है। आँखें खोलकर देखो, वह हर पल साथ है, जैसे साये की तरह। गहरी माया की नदिया में पुरानी नाव है, पर सतगुरु रूपी केवटिया का सहारा लो, जो पार लगाएगा।

संत कहते हैं, प्रभु के चरणों में लिपट जाओ, वहाँ सच्ची शांति है। चिंतक देखता है, यह संसार लेन-देन का खेल है, पर मगन मन उससे परे है। धर्मगुरु सिखाते हैं, कबीर की वाणी सुनो—नाम जपो, प्रभु में लीन हो, तो जीवन का हर क्षण आनंदमय हो जाता है।  मगन रहो, क्योंकि सारा सुख उसी में है।

Song : Mat Bichado Guru Dadu
Singer : Dilip Gavaiya
Album : Ek Shaam Shri Kishanji Parivar Pratham Punyatithi Live
Music Lable : PRG Music and Films Studio
Director : Sajjan Singh Gehlot

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post