अधरों पे जा सजी है कन्हैया
अधरों पे जा सजी है कन्हैया तेरी ये वंशी
अधरों पे जा सजी है कन्हैया तेरी ये बंशी है,ये तान दे निराली बजैया तेरी ये बंशी,
हम सबको बाँधती है तेरी राह और डगर पे,
अब मन नहीं है बस में बसैया तेरी ये बंशी.
ये प्रेम तो अमर है राधा किशन से जग में,
सब लोग दिख रहे है इसमें मगन से जग में,
माहौल प्यार का ये कुदरत तभी बनाये,
जब मन करे समर्पित खुद को बदन से जग में,
दिल हो कदम्ब डाली और मुरली बज रही हो,
उसमें भी छवि तुम्हारी दर्पण में सज रही हो,
मन मेरा बन के राधा पहलू में हो तुम्हारे,
जीवन सफल हो काया सब मोह तज रही हो,
तेरे बस में ये जहाँ है हम सब तेरे शरण में.
बस भक्ति तेरी चाहें झुकते तेरे चरण में.
गर दिल लगे भटकने हमें राह पर लगाना,
ये अम्बरीष कहते मन हो तेरे वरण में,
श्री कृष्णा भजन कृष्ण भजन - कन्हैया तेरी बंसी में - KANHAIYA TERI BANSI MEIN | ANUP JALOTA | T-Series Hamaar Bhojpuri
Adharon Pe Ja Sajee Hai Kanhaiya Teree Ye Vanshee,
Ye Taan De Niraalee Bajaiya Teree Ye Vanshee,
Ham Sabako Baandhatee Hai Teree Raah Aur Dagar Pe,
Ab Man Nahin Hai Bas Mein Basaiya Teree Ye Vanshee.
Ye Taan De Niraalee Bajaiya Teree Ye Vanshee,
Ham Sabako Baandhatee Hai Teree Raah Aur Dagar Pe,
Ab Man Nahin Hai Bas Mein Basaiya Teree Ye Vanshee.