बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया,बैठा खोल खजाना मेरा बाबा,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
कलयुग इस राजा ने है ऐसा खेल रचाया,
खाटू में जा कर के इक सोना दरबार सजाया,
बल्ले बल्ले यहाँ जो इक बार आया है,
गया भर भर झोलियाँ खाली,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
हर प्रेमी के कष्ट मिटाने देव निराला आया,
दिया शीश का दान तभी तो श्याम नाम था पाया,
बल्ले बल्ले के नीले की सवारी करता ,
सारे जग को नचाने वाला के नीले की सवारी करता,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
झूम झूम कर नाच रहें हैं बाबा के दीवाने,
किसको क्या है देना ये तो खाटू वाला जाने,
बल्ले बल्ले के ढोल नगाड़े बजते,
खाटू वाले मेरे बाबा के दर पे ढोल नगाड़े भजते,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
दींन दयालु दया का सागर मेरा खाटू वाला,
नीतू पर भी किरपा करदे बन मेरा रखवाला,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया,
बैठा खोल खोजने मेरा बाबा,
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया
बल्ले बल्ले खाटू मे कमाल हो गया ! Balle Balle Khatu Me Kamal Ho Gaya, Amit Kalra #Saawariya
खाटू का दरबार श्याम बाबा की कृपा का ऐसा खजाना है, जहाँ हर भक्त की झोली खुशियों से भर जाती है। यह भजन उस उल्लास को गाता है, जो बाबा के दर्शन से मन में जागता है। कलयुग में श्याम ने ऐसा सोने का दरबार सजाया, जहाँ एक बार आने वाला कभी खाली नहीं लौटता। शीश का दान देकर बाबा ने प्रेम और बलिदान की मिसाल कायम की, और नीले की सवारी पर सवार होकर सारे जग को नचाया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तों का झूम-झूमकर नाचना खाटू की मस्ती को बयान करता है। बाबा दीन-दयालु हैं, जो हर प्रेमी के कष्ट मिटाकर उसका रखवाला बनते हैं। यह भजन सिखाता है कि श्याम की शरण में सच्चा विश्वास लेकर जाओ, तो जीवन में कमाल हो जाता है—हर दुख दूर, हर मन मुस्कान से भर जाता है। जय श्री श्याम।
Album - Adarsh
Song - Balle Balle Khatu Me Kamal Ho Gaya
Singer - Amit Kalra
Music- BIJENDER SINGH (Chauhan)
Lyrics - Amit Kalra
यह भजन भी देखिये
बैठ्यो सजधज कर श्री श्याम बाबा
जब तै गई मैं खाटू धाम मेरी सोई किस्मत
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |