श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया भजन

श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया अनूप जलोटा

 
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया भजन

श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया,
श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया,
ऐसी रंग दे के रंग नाही छूटे
ऐसी रंग दे रंग दे रंग दे के रंग नाही छूटे
धोबिया धुए चाहे ये सारी उमरिया,
ओह श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया
श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया
रंग दे,
रंग दे चुनरिया,
लाल न रंगवू में,
हरी ना रंगावु,
अपने ही रंग में रंग दे चुनरिया,
ओह श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया,
श्याम पिया मोरे रंग दे,
रंग दे,  रंग दे चुनरिया,
बिना रंगाये मई तो घर नाही जाउंगी,
बिना … रंगाये मई तो घर नाही … जाउंगी,
श्याम पिया मोरे रंग दे चुनरिया,
मीरा के प्रभु गिरिधर नगर,
जल से पतला कौन है,
कौन भूमि से भारी,
कौन अगन से तेज है,
कौन काजल से काली,
जल से पतला जनन है,
और पाप भूमि से भारी,
क्रोध अगन से तेज है,
और कलंक काजल से काली,
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर,
प्रभु चरण में हरी चरनन में,
श्याम चरण में लागी नजरिया,
ओ शम पिया मोरे,


Rang De Chunariya Full Song - Anup Jalota | Jai Shree Krishna |
 
मीरा बाई अपने प्रियतम कृष्ण से अपनी चुनरिया को कृष्ण के रंग में रंगने की गुहार करती हैं। वह चाहती हैं कि कृष्ण की प्रेम की लालिमा उनकी चुनरिया पर इतनी गहरी हो जाए कि वह धोबी के धुलाई से भी नहीं छूटे। वह कहती हैं कि वह बिना कृष्ण के रंग में रंगाए घर नहीं जाएगी। मीरा बाई के लिए कृष्ण ही सब कुछ हैं। वह उनके जीवन का उद्देश्य हैं। वह कृष्ण के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं। वह कृष्ण के प्रेम में इतनी डूबी हुई हैं कि वह अपने आप को कृष्ण के रंग में रंगने के लिए तैयार हैं।

रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ। 
 
हे नाथ मेरी आत्मा रूपी चुनरिया को अपने ही रंग में रंग दो। मुझे भक्ति के रंग में रंग दो। भक्ति का ऐसा रंग जो कभी छूटे नहीं, भले ही सांसारिक मोह माया और तृष्णा रूपी धोबी इसे पूरी जिंदगी धोता रहे। ऐसा रंग दो की अब इस पर कोई और रंग ना चढ़े। भक्ति के रंग में रंगने का समय अभी है क्योंकि मैं जन्म जन्म से इस चुनर को लेकर घूम रही हूँ। जितने भी भौतिक रंग हैं वे कभी ना कभी तो क्षीर्ण होते है हैं। एक आपका नाम रूपी सुमिरन का रंग कभी नहीं छूटता है। 

Krishna Bhajan (Meera Bai Bhajan) 

ऐसी रंग दे के, रंग नाहीं छुटे,
ऐसी रंग दे के, रंग नाहीं छूटे,
धोबियां धोये चाहे, सारी उमरियां,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ। 

समस्त संसार की क्रियाएं धोबी के समान हैं। वे भक्ति के रंग के स्थान पर अपना रंग लगाना चाहती हैं। हे ईश्वर ऐसा रंग मुझे लगा दो जिससे इस पर दूसरा रंग ना लगे। भक्ति का रंग ही एकमात्र पक्का रंग है जो लग जाए तो कभी छूटता नहीं है। 

लाल ना रंगाऊं मैं तो, हरी ना रंगाऊं,
लाल ना रंगाऊं मैं तो, हरी ना रंगाऊं,
अपने ही रंग में, रंग दे चुनरिया,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ।
मुझे (आत्मा) को किसी भौतिक हरे, पीले रंग की आवश्यकता नहीं है। मुझे एकमात्र आपका रंग ही पसंद है। हे नाथ मुझे भक्ति के रंग में रंग दो।

बिना रंगाये मैं तो, घर नहीं जाऊंगी,
बिना रंगाये मैं तो, घर नहीं जाऊंगी,
बीत ही जाए चाहे, सारी उमरिया,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ।
मैं आपके विनय करती हूँ की मैं इस चुनरिया को लेकर जन्म जन्म भटकी हूँ, इस चुनर ने अनेकों रंग रूप प्राप्त किये हैं लेकिन सब मिथ्या हैं, एक रोज वे चुनर का साथ छोड़ देते हैं। हे नाथ अबकी बार मैं बिना रंगाए अपने घर नहीं जाउंगी, चाहे मेरी सम्पूर्ण उम्र ही इन्तजार में व्यतीत हो जाए।

मीरा के प्रभु, गिरिधर नागर,
मीरा के प्रभु, गिरिधर नागर,
प्रभु चरणन में, लागी नजरिया,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ।
हे नाथ आप ही बाई मीरा के गिरिधर नागर हैं, उन्ही की भाँती मुझे भी आपके चरणों की आस है। अपने चरणों में स्थान देकर मेरा जीवन सफल करो।

रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ,
श्याम पिया मोरी, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरिया, रंग दे चुनरिया,
रंग दे चुनरियां, रंग दे चुनरियाँ।
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post