नख पर धार लियो गिरिराज कृष्णा भजन

नख पर धार लियो गिरिराज कृष्णा भजन


नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।

सुरपति पूजा मेट,
कृष्ण गिरिराज पुजायो है,
सवा लाख मण सामग्री,
को भोग लगायो है,
नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।

पड़ी स्वर्ग में खबर क्रोध,
सुरपति को छायो है,
मूसलधार अपार बहुत,
पानी बरसायो है,
नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।

पड़ी ना ब्रज पर बूँद,
इन्द्र देखत घबरायो है,
ब्रजवासी सब कहे,
धरण गिरिराज उठायो है,
नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।

धन धन श्री ब्रज चन्द,
इन्द्र को मान घटायो है,
घासीराम गोवर्धन वारो,
हरि जस गायो है,
नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।

नख पर धारि लियो गिरिराज,
नाम गिरधारी पायो है।



Nakh Pe Dhaar Liyo - श्री गिरिराज - With Lyrics - Pujya Shri Indresh Ji Maharaj ‪@BhaktiPath‬

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post